जून 15, 2025 2:04 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में जैविक खेती की असीम संभावनाएं हैं

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखंड में जैविक खेती की असीम संभावनाएं हैं। यहां अगले 10 साल में जैविक उत्पाद के बाजार में 20 प्रतिशत का विकास संभव है। इसके लिए एसओपी बनाकर किसानों को घोषित जैविक राज्यों का दौरा कराना होगा। ताकि झारखंड के किसान जैविक खेती की उपयोगिता को समझने के साथ इसके बाजार को समझ सकें। कृषि मंत्री रांची में  आयोजित बायर और शेलर मीट-2025 के कार्यक्रम में बोल रही थीं।

 

वहीं मौके पर विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बचाए रखने के लिए जैविक खेती जरूरी है।