जून 12, 2024 9:13 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुणवत्तापूर्ण खाद और प्रमाणित बीज तथा अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आगामी खरीफ मौसम से पहले अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद और प्रमाणित बीज तथा अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री नेताम ने कल मंत्रालय में कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।