जून 3, 2024 3:06 अपराह्न

printer

कृषि बाजार समिति पंडरा में मतगणना को लेकर कल कुछ इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है

रांची लोकसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति पंडरा में मतगणना को लेकर कल कुछ इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार को पिस्का मोड़ से तिलता चौक तक तिपहिया वाहन और सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों के दोपहर दो से रात आठ बजे तक प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने आदेश जारी किया है। शहर के अन्य इलाकों में यातायात सामान्य रहेगा, लेकिन जरूरत के अनुसार उसमें बदलाव किया जा सकेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला