कीनिया में सुरक्षा बलों और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 10 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कल 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया। लूटपाट की घटनाओं के बीच व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद है। सरकारी कार्यालयों में आगजनी की घटनाएं हुईं। सड़क अवरोधों के कारण यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस पर न्यायालय के आदेश की अवमानना करने का आरोप लगाया है।
Site Admin | जुलाई 8, 2025 5:04 अपराह्न
कीनिया में सुरक्षा बलों और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 10 लोगों की मौत 29 घायल