मई 3, 2024 9:22 अपराह्न

printer

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज फतेहाबाद में रोड शो किया

उत्‍तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज फतेहाबाद में रोड शो किया। श्रीमती वाड्रा ने देश में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख पद रिक्‍त हैं। कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी सीट से रामनाथ सिकरवार को उम्‍मीदवार बनाया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस सीट के लिए मंगलवार को तीसरे चरण में मतदान होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला