मई 15, 2024 8:47 अपराह्न

printer

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ केन्‍द्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है

 

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ केन्‍द्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सत्तारूढ़ दल द्वारा झूठे और छद्म मतदान को उजागर किया है। बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान हुआ था. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने पहले चुनाव आयोग से शिकायत की थी।