जून 10, 2024 5:00 अपराह्न

printer

कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची को सरकार ने केबिनेट रैंक का दर्जा दिया है

शिमला जिला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची को सरकार ने केबिनेट रैंक का दर्जा दिया है। इस संबंध में प्रधान सचिव वन डॉ. अमनदीप गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। एक साल पहले खाची को वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था।