डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और एम 23 विद्रोही समूह ने पूर्वी कांगो में संघर्ष समाप्त करने के लिए शांति समझौता करने की दिशा में आगे बढते हुए कतर में एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने आज कतर की राजधानी दोहा में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
पडोसी रवांडा से समर्थन प्राप्त करने के आरोपी एम 23 विद्रोही समूह ने जनवरी महीने में पूर्वी कांगो के सबसे बडे शहर गोमा पर कब्जा किया था। समूह ने उत्तरी किवु और दक्षिणी किवु प्रांतों तक अपने नियंत्रण का विस्तार किया। रवांडा इस विद्रोही समूह को समर्थन देने से इंकार करता है।
इस वर्ष संघर्ष में हजारों लोग मारे गये हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। इससे एक पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध का जोखिम बढ रहा है।