कर्नाटक आज अपना 70वां राज्योत्सव मना रहा है। वर्ष 1956 में आज ही के दिन राज्य का गठन हुआ था। यह दिन सभी कन्नड़ भाषी क्षेत्रों के एकीकरण और एकीकृत राज्य का प्रतीक है। इस अवसर पर कर्नाटक में कन्नड़ भाषा, संस्कृति और एकता का उत्सव मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया बेंगलुरु में राज्योत्सव दिवस समारोह में देवी भुवनेश्वरी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को कन्नड़ साहित्य, कला, सिनेमा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा कृषि जैसे क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 70 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करेंगे।
कन्नड़ साहित्य परिषद ने प्रख्यात कन्नड़ लेखकों की साहित्यिक कृतियों पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। राज्य में कन्नड़ भाषा, संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का उत्सव मनाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।