जुलाई 13, 2024 7:44 अपराह्न

printer

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ से पहले राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास और दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम की संयुक्त प्रदर्शनी

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ इस महीने की 26 तारीख को मनाई जाएगी। इससे पहले  कल दिल्ली के राजीव चौक पर एक प्रदर्शनी राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास और दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम द्वारा आयोजित की गई।  तीन भागों में विभाजित इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना से प्राप्‍त गोपनीय तस्‍वीरें, परमवीर चक्र, महावीर चक्र और अन्‍य वीरता पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले भारतीय सैनिकों की तस्‍वीरें प्रदर्शित की गईं। इसके साथ ही करगिल से अपने परिवारजनों को भेजे गए सैनिकों के अंतिम पत्रों की प्रतियां भी दिखाई गईं। इस फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य वर्ष 1999 में हुए करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र सेना के पराक्रम को प्रदर्शित करना और उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी।

प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राष्‍ट्रीय पुस्‍तक न्‍यास के अध्यक्ष मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा कि करगिल युद्ध के दौरान जो बच्चे थे, आज वे युवा हो गए हैं और उन्हें कारगिल युद्ध के बारे में पूरी जानकारी हो, इसके लिए इस फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 

यह प्रदर्शनी 26 जुलाई तक चलेगी। सुबह 11 बजे से सात बजे तक राजीव चौक मेट्रो के गेट नम्‍बर दो और तीन से प्रेवश कर इस प्रदर्शनी को देखा जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला