जून 1, 2024 1:40 अपराह्न

printer

राष्‍ट्रपति ने कठपुतली कलाकार मगुनी चरण कुंअर की मौत पर शोक जताया  

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार और पद्मश्री मगुनी चरण कुंअर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने श्री कुंवर के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पीछे समृद्ध और प्रेरक विरासत छोड़ गए हैं।

 श्री कुंअर ने आज सुबह ओडिशा के क्योंझर स्थिति अपने आवास पर आखिरी सांस ली। वे 88 वर्ष के थे और कई महीनों से अस्वस्थ थे। रॉड कठपुतली की लुप्त होती कला को जीवंत रखने और पारंपरिक रॉड कठपुतली नृत्य को आजीवन बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला