मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 26, 2025 8:44 पूर्वाह्न

printer

कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ दो दिनों के सीमा-पार संघर्ष के बाद तुरंत संघर्ष-विराम की अपील की

कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ दो दिनों के सीमा-पार संघर्ष के बाद तुरंत संघर्ष-विराम की अपील की है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में कंबोडिया के राजदूत चिया कियो ने कहा कि कंबोडिया बिना शर्त युद्ध-विराम और शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। थाईलैंड ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

 

इससे पहले, थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे आठ ज़िलों में मार्शल लॉ यानी सैन्य शासन लगा दिया था। दोनों देशों के बीच बृहस्‍पतिवार से शुरू हुई गोलीबारी में 16 लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्‍थापित हुए हैं।

   

 

इस बीच, थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पुमथाम वेचायाचाई ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। उन्‍होंने कहा कि संघर्ष में घातक हथियारों के उपयोग किए गए हैं और संघर्ष सीमावर्ती इलाकों में 12 स्‍थानों पर फैल चुका है।

   

 

इस बीच, थाईलैंड ने कंबोडिया पर रिहायशी इलाक़ों पर हमले का आरोप लगाया है। उधर, कंबोडिया ने थाईलैंड पर क्लस्टर हमले करने का आरोप लगाया है। क्लस्टर हमले प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं क्योंकि इनका निशाना आम नागरिक भी बन सकते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला