मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 26, 2025 9:13 अपराह्न

printer

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर झड़पें जारी; दोनों देशों ने एक-दूसरे पर अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया

कंबोडिया के नागर विमानन राज्य सचिवालय ने आज थाईलैंड के साथ युद्धगस्‍त क्षेत्रों में सभी उड़ानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। नागर विमानन राज्य सचिवालय के सचिव सिन चांसेरी वुथा ने कहा कि सभी विमानों को संघर्ष वाले क्षेत्रों में उडान नहीं भरने की सूचना दे दी गई है। इस निषेध का दायरा पोइपेट शहर, पैलिन प्रांत और सिएम रीप प्रांत के कुछ हिस्सों तक बढ़ा दिया गया है।

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास कई क्षेत्रों में संघर्ष जारी है। कंबोडिया के सैनिक भारी हथियारों, फील्ड आर्टिलरी और रॉकेट प्रणालियों का उपयोग करके लगातार बंमबारी कर रहे हैं।

थाईलैंड की सेना स्थिति के अनुसार उचित जवाब दे रही है। सेना ने स्‍थानीय नागरिकों के लिए संघर्ष वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले से बचने का परामर्श जारी किया है। संघर्ष जारी रहने के बावजूद संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में कंबोडिया ने तत्‍काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है। दोनों पक्षों ने अंतरराष्‍ट्रीय कानून का उल्‍लंघन करने का आरोपी एक दूसरे को ठहराया है। थाईलैंड की सेना ने थाईलैंड के क्षेत्र में सेना-रोधी लैंडमाइंस बिछाने का आरोप कंबोडिया की सेना पर लगाया है। थाईलैंड की मीडिया ने खबर दी है कि थाईलैंड की सेना ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर स्थिति की जानकारी देते हुए विदेशों में स्थित अपने सैन्य अताशे के जरिए 26 देशों को पत्र भेजा है।

थाईलैंड के जन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के उप प्रवक्‍ता ने बताया कि बृहस्‍पतिवार को थाईलैंड-कंबोडिया की सीमा के निकट सैन्‍य संघर्ष में थाईलैंड के 14 लोग मारे गये और 46 व्‍यक्ति घायल हुए हैं।

 कंबोडिया के रक्षा प्रवक्‍ता ने आज कहा कि सीमा पर हुई झडपों में कंबोडिया में लगभग 13 लोग मारे गये हैं और 71 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने आज भारतीयों को सीमा पर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इसका कहना है कि किसी प्रकार की आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नोम पेन्‍ह स्थित भारतीय दूतावास के नंबर +855 9 2 8 8 1 6 7 6 या ईमेल-cons.phnompenh@mea.gov.in. पर संपर्क कर सकते हैं।

इससे पहले थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने कल भारतीय पर्यटकों को सजग रहने और आधिका‍रिक थाई स्रोतों के जरिए अपडेटिड रहने का यात्रा परामर्श जारी किया।