मई 11, 2024 3:54 अपराह्न

printer

औरंगाबाद जिले में स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया

औरंगाबाद जिले में स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मदनपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचरूखिया के जंगली इलाके में रखे चार आईईडी बमों को निष्क्रिय कर दिया। मदनपुर के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत नक्सलियों द्वारा ये बम लगाये गये थे, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला