जनवरी 20, 2025 11:54 पूर्वाह्न

printer

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ विवाह किया

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने कल एक निजी समारोह में टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ अपने विवाह होने की जानकारी साझा की।

सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए, नीरज ने एक पोस्ट में अपने परिवार के साथ जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत के बारे में उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंने अपनी जीवनसाथी की तस्वीरों की एक श्रृंखला भी साझा की, जिससे उन्होंने अपने प्रशंसकों को परिचित कराया।