ओडिशा में कांग्रेस के दो और विधायकों को आज कथित तौर पर अभद्र व्यवहार के कारण सदन से सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। ये दोनों विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति और रमेश चंद्र जेना सदन में अध्यक्ष के आसन के पास धरना दे रहे थे और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों की जांच के लिए समिति के गठन और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। दोनों विधायकों के निलंबन के कारण ओडिशा विधानसभा से सभी 14 कांग्रेसी विधायकों को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
अध्यक्ष ने कल कांग्रेस के 12 विधायकों को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया था। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि निष्कासन के दौरान उन पर हमला किया गया और उनके निजी सामान छीन लिए गए। सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई के दौरान कुछ विधायक घायल हो गए। मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता ने भी ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष के फैसले की कड़ी आलोचना की है।