ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने देश के स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों को मजबूत करने के लिए एक अरब सत्तर करोड डॉलर की अतिरिक्त राशि देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस राशि से अस्पतालों में प्रतीक्षा समय में कमी आएगी और आपातकालीन विभागों पर दबाव कम होगा। श्री अल्बनीज और स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने कहा है कि संघीय सरकार ने आठ राज्यों और प्रांतों से 2025-26 में जन स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था के लिए फंडिंग बढाने को लेकर एक समझौता किया है। ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष आम चुनाव होने हैं और श्री अल्बनीज की लेबर पार्टी दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है।
Site Admin | फ़रवरी 5, 2025 7:39 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने देश के स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त राशि देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
