दिसम्बर 2, 2025 6:48 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर भारत की प्रतिबद्धता, तत्परता और प्रतिरोधक क्षमता को दर्शाता हैं: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

 नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कैरियर बैटल ग्रुप की तत्काल तैनाती की, जिससे पाकिस्तानी नौसेना को बंदरगाहों और मकरान तट के करीब रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में, श्री त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। यह भारत की प्रतिबद्धता, तत्परता और प्रतिरोधक क्षमता को दिखाता है।

 नौसेना प्रमुख ने बताया कि पिछले नौसेना दिवस के बाद से एक पनडुब्बी और 12 युद्धपोतों को नौसेना में शामिल किया गया है। 100वें युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि को नौसेना डिज़ाइन ब्यूरो ने बनाया है। नौसेना प्रमुख ने बताया कि प्रोजेक्ट 75 इंडिया अपने अंतिम चरण में है। इसका उद्देश्य छह उन्नत पनडुब्बियाँ खरीदना है। उन्होंने कहा कि नौसेना को चार राफेल का पहला सेट 2029 तक मिलने की संभावना है। स्वदेशी परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी आईएनएस अरिदमन को भी जल्द ही नौसेना में शामिल किया जाएगा।

 श्री त्रिपाठी ने कहा कि नौसेना राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष नौसेना दिवस का विषय है- युद्ध के लिए तैयार, एकजुट और आत्मनिर्भर नौसेना, जो किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा करती है। नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला