मार्च 24, 2024 3:12 अपराह्न

printer

एसीबी हजारीबाग की टीम ने बीआरपी सच्चिदानंद सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

एसीबी हजारीबाग की टीम ने चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के बीआरपी सच्चिदानंद सिंह को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एक सहायक शिक्षिका ने स्कूल की जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी में दर्ज कराई थी। इस मामले का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला