मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 22, 2024 12:34 अपराह्न

printer

एशिया स्तर पर छात्रा वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर चंबा की उड़नपरी ने रचा इतिहास

हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा की उड़नपरी के नाम से विख्यात धाविका सीमा ने इतिहास रच दिया है। एशिया स्तर पर छात्रा वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में सीमा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत देश का नाम रोशन किया है। सीमा ने यह उपलब्धि हांग कॉंग चाइना में आयोजित 17 वीं एशिया क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के दौरान हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ सीमा ने न केवल अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय दिया, बल्कि पूरे भारत को गर्व महसूस कराया।

चंबा की उड़नपरी सीमा का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन भारत के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीमा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दौड़ पूरी की और भारत का नाम एक बार फिर से एशियाई खेलों में ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है।

सीमा की इस उपलब्धि से चम्बा जिला वासियों में खुशी का माहौल है। करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने सीमा की उपलब्धि पर शुभकामनायें दी और कहा कि उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल सीमा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह जीत नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि अगर दृढ़ निश्चय और मेहनत से काम किया जाए तो कोई भी सपना साकार हो सकता है। मनोज ने कहा कि इस जीत के साथ सीमा ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उड़नपरी व गोल्‍डन गर्ल सीमा की यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश के लिए भी गर्व का विषय है।