भारत ने बहरीन में 2025 एशियाई युवा खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य सहित 48 पदक जीते। यह 2009 और 2013 के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। प्रतियोगिता में 222 भारतीय खिलाड़ियों के विशाल दल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसमें लड़कियों की कबड्डी टीम का देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतना, भारोत्तोलन में प्रीतिस्मिता भोई का नया युवा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना और मुक्केबाजी तथा बीच कुश्ती में सात स्वर्ण पदकों जीतकर शानदार प्रदर्शन करना शामिल है।
भारत को पहला पदक कुश्ती की कुराश स्पर्धा में खुशी ने कांस्य पदक जीतकर दिलाया। रंजना यादव ने पांच हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक के साथ एथलेटिक्स में पहला पदक जीता। लड़कियों की कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर भारत का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रीतिस्मिता भोई ने 44 किलो भार वर्ग में क्लीन एंड जर्क में विश्व युवा रिकॉर्ड स्थापित करते हुए देश का पहला स्वर्ण पदक जीता।
अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता में शानदार समापन दिया। इनमें चार स्वर्ण मुक्केबाजी में और तीन स्वर्ण कुश्ती में थे। इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 2026 युवा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर ऐतिहासिक उपलब्धि की है।