अक्टूबर 21, 2025 9:36 अपराह्न

printer

एशियाई युवा खेलों में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों का शानदार प्रदर्शन

बहरीन के मनामा में एशियाई युवा खेलों में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने शानदार जीत दर्ज की है। पुरुष की टीम ने पाकिस्तान को 81-26 से और महिला टीम ने ईरान को 59-26 से हराया। भारतीय पुरुष टीम की पाकिस्‍तान पर जीत, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत में से एक है। वहीं भारतीय महिला टीम ने फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। स्‍वर्ण पदक के लिए उसका मुकाबला थाईलैंड से हो सकता है।