हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आज अपना 50वां स्थापना दिवस मनाया।शिमला के होटल पीटरहॉफ में एचआरटीसी के 50 वर्ष पुरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे जबकि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर विशेष अतिथि शिरकत की और एचआरटीसी कर्मचारियों को बधाई दी।
1974 से अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी (HRTC) ने 2 अक्तूबर को 50 वर्ष का सफर पूरा किया। समरोह में मुख्यमंत्री ने HRTC कर्मियों के लिए 4 फ़ीसदी DA, ओवर टाईम, मेडीकल बिल भुगतान सहित दिपावली के कई तोहफ़े दिए।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की तर्ज़ पर HRTC कर्मियो को 4 फ़ीसदी DA देने की घोषणा के साथ इस माह 28 अक्तूबर को वेतन और पैंशन देने का ऐलान किया।
इसके आलावा 9 करोड़ के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान HRTC कर्मियों को दो माह में कर दिया जाएगा। जबकि 55 माह से अटके पड़े 97 करोड़ के ओवर टाईम के रूप में से 50 करोड़ देने की भी सीएम ने घोषणा की है। 31 मार्च तक सभी लम्बित भुगतान देने की घोषणा भी सुक्खू ने की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 40 वर्ष पूर्व मेरे पिताजी ने HRTC मे चालक के रूप में नौकरी करते थे।
इसलिए वह HRTC कर्मियों के दर्द को समझते हैं। उस वक्त निगम के बेड़े में 800 बसे थी जो अब 3200 से ज्यादा हैं। सरकार HRTC को 700 करोड़ से अधिक की ग्रांट हर वर्ष देती हैं। लेकिन अब HRTC को भी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना पड़ेगा। ताकि निगम को घाटे से उभारा जा सके।
वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास HRTC का जिम्मा भी हैं ने कहा कि एचआरटीसी 50 वर्षों से अपनी वचनबद्धता के साथ लोगों को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। एचआरटीसी में रोजाना 6 लाख लोग सफर करते हैं। घाटे की हालात के बावजूद वर्तमान सरकार ने HRTC के कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने में एक दिन भी कोताही नहीं बरती। निगम वेतन पर 45 करोड़, पेंशन पर 25 करोड़ और डीजल पर 45 करोड़ खर्च कर रही है।
इस दौरान एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो के चालक पवन कुमार, शिमला लोकल डिपो के हेमराज और हमीरपुर डिपो के जगननाथ को 25 साल से बिना दुर्घटना किए बसें चलाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निगम के लगभग 21 अधिकारियों कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया।