सितम्बर 27, 2024 7:14 अपराह्न

printer

एक से तीन अक्टूबर तक किया जाएगा महराजगंज महोत्सव का आयोजन

 

दो अक्टूबर को महराजगंज जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक महराजगंज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस सबंध में जिलाधिकारी अनुनय झां ने बताया कि महराजगंज महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ राश्ट्रीय और अंतर्राश्ट्रीय स्तर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे।