मई 3, 2025 3:31 अपराह्न

printer

‘‘एक राष्ट्र एक चुनाव‘‘ केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ‘‘एक राष्ट्र एक चुनाव‘‘ केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र को अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यों पर असर पड़ता है, आचार संहिता लागू होने से योजनाएं रुक जाती हैं और अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुख्यमंत्री, देेहरादून स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग सभागार में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बार-बार चुनावों के चलते संसाधनों का दुरुपयोग होता है और बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों व सुरक्षाबलों को मूल कार्य से हटाकर चुनाव ड्यूटी में लगाया जाता है। इससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं।

उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव से वोटिंग प्रतिशत भी बढ़ेगा, क्योंकि प्रवासी मतदाता एक ही बार में सभी स्तरों के लिए मतदान कर सकेंगे।