विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि एक्सिओम-4 मिशन के दौरान किए गए प्रयोग भारत के आगामी अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण होंगे। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा समग्र मानव जाति के लिए लाभकारी है। श्री सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिशनों में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण और भागीदारी गगनयान मिशन के लिए मूल्यवान तैयारी का काम करेगी।
Site Admin | अगस्त 21, 2025 9:22 अपराह्न
एक्सिओम-4 मिशन के दौरान किए गए प्रयोग भारत के आगामी अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण होंगे – राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
