जून 11, 2024 3:23 अपराह्न

printer

ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की

जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया ने कल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने राकेश कालिया को उप.चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र के लोगों की जीत है जिन्होंने एक ईमानदार व समर्पित व्यक्ति को चुना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार गगरेट क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के लिए हरसम्भव सहायता प्रदान करेगी।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला