उपराष्ट्रपति कल नई दिल्ली में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के 70वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून के समक्ष समानता आज के भारत की पहचान है। श्री धनखड़ ने कहा कि कानून उन लोगों की जवाबदेही तय कर रहा है जो खुद को कानून से ऊपर मानते हैं। उन्होंने भारतीय न्याय व्यवस्था को सशक्त, जन हितैषी और स्वतंत्र बताया।
Site Admin | मार्च 30, 2024 2:11 अपराह्न
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहा- सुदृढ़ न्यायिक प्रणाली वाले लोकतांत्रिक देश भारत को कानून के शासन पर किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत मजबूत न्यायिक प्रणाली वाला लोकतांत्रिक राष्ट्र है और कोई भी व्यक्ति या कोई समूह न्यायिक व्यवस्था पर दबाव नहीं बना सकता। श्री धनखड़ ने भारतीय लोकतंत्र को अद्भुत बताते हुए कहा कि भारत को कानून के शासन के बारे में किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है।