हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्दलीय विधायकों द्वारा दिए गए त्यागपत्र पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देरी से स्वीकार करने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि यह विधानसभा अध्यक्ष का कार्य क्षेत्र है ,जिस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सवाल तो यह है कि भाजपा के नेता यह बताएं कि निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र देने को भाजपा न्याय संगत कैसे करार दे रही है?
उन्होंने कहा कि यह निर्दलीय विधायक आजाद चुनाव लड़े जनता ने इन्हें विधानसभा में भेजा इनका कर्तव्य था कि 5 वर्ष तक सरकार से अपने क्षेत्र के काम करवाते, सरकार अगर उनकी बात नहीं सुन रही थी तो यह आंदोलन करते, भाजपा के पाले में चले जाते, बात सिर्फ इतनी सी थी। जनता के जनमत का अपमान नहीं करना चाहिए था और भाजपा के नेता जो इनके त्यागपत्रो पर है हाय तौबा कर रहे हैं और न्याय संगत बता रहे हैं वह भाजपा के नेता नैतिकता नहीं रखते बहस करने की? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने प्रदेश की जनता पर 9 उप चुनाव थोपे।
उन्होंने कहा कि जनता ने विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को नकार दिया, लोकसभा के चुनाव में जनता की जनमत को हमने स्वीकार किया, लेकिन इस बार 15% वोट कांग्रेस का बड़ा है ,भाजपा का वोट प्रतिशत कम हुआ है, ऐसे में भाजपा के नेतृत्व को तो अपनी कमियों पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बहस करने वाले भाजपा के नेता पहले यह बताएं कि निर्दलीय विधायकों का त्यागपत्र कि फार्मूले के तहत ,किस डील के तहत करवाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता स्वीकार करें कि तीन निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र देकर जनता पर चुनाव थोपा हैं, एक नहीं 10 जगह बीजेपी के नेताओं के साथ बहस की जा सकती है, हर मुद्दे पर की जा सकती है पर भारतीय जनता पार्टी के नेता साहस दिखाएं निर्दलीयों के इस्तीफा और चुनाव को गलत कहने की ,जनता से अपनी साजिश कर लिए माफी मांगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौ स्थानों पर अपने कैडर का कत्ल किया, अपने नेताओं के साथ भी साजिश कर दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ सत्ता के लालच में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र में अपने नेताओं को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है, लेकिन यह सार्वजनिक मंच का मामला है ,जनता से छिपा नहीं है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि छह विधानसभा के उप चुनाव में जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया और इन तीन उपचुनावों में भाजपा जनता के जनमत के लिए तैयार रहे ,जनता का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब जनता देगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार मजबूत है, यह सरकार और मजबूत होगी।मुकेश ने कहा कि इस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस दिया ,इस सरकार ने महिलाओं को 1500 दिया ,स्टार्टअप योजना के तहत 600 करोड़ की योजनाएं दी, इंग्लिश मीडियम स्कूल दिए जा रहे हैं ,दूध के रेट बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि हर वायदे को पूरा करेंगे, प्रदेश में रोजगार दिया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता तो यह बताएं कि ₹1500 रुकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास क्यों गए? उन्होंने कहा कि महिलाएं इन तीन उपचुनाव में भाजपा के नेताओं को करारा जवाब दे, जो महिला विरोधी है, जो प्रदेश में महिलाओं को ₹1500 मिलता हुआ देखना नहीं चाहते .उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को पहले चरण में ₹1500 मिल गए, अब जल्द ही दूसरे चरण में महिलाओं को सम्मान निधि मिलना शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भाजपा की साजिश को समझ गई है तब महिलाएं गुमराह नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ,,कर्मचारी व जनप्रतिनिधि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं का फॉर्म भरने में सहयोग करें, यह सरकार की योजना है और कांग्रेस ने जो गारंटी दी उसे सरकार ने अपनाया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा के चुनाव में, विधानसभा के उपचुनाव में शानदार काम किया है, अब इन तीन उपचुनाव में तूफान बन करके कांग्रेस के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं ,जनता का जनमत प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को मजबूत बनाने के लिए होगा यह तय है।