अगस्त 17, 2024 7:41 अपराह्न

printer

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने रायपुर में विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने रायपुर में लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में श्री साव ने लोरमी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभाग के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नजीर बने। उपमुख्यमंत्री ने लोरमी के मुख्य नगर पालिका के अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला