प्रदेश में आज भगवान चित्रगुप्त की जयंती को लेकर कायस्थ समाज की तरफ से पूजा की व्यापक तैयारी की गयी है। गोरखपुर के प्रसिद्ध चित्रगुप्त मंदिर सहित प्रदेश भर के भगवान चित्रगुप्त के मंदिरों में और कायस्थ परिवार के घरों में आज श्रद्धा और आस्था के साथ कलम और दवात की पूजा की जाएगी।
गोरखपुर जनपद में चित्रगुप्त जयंती आज बड़े ही आस्था भाव के साथ मनाई जाएगी। शहर के विभिन्न संस्थाओं, मंदिरों के साथ-साथ कायस्थ समाज के लोग चित्रगुप्त पूजा करेंगे। खासकर शहर के बक्शीपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सामाज के लोगों द्वारा चित्रगुप्त पूजा किया जाएगा। हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। इन्हें कायस्थ समाज का देवता कहा गया है।