मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 3, 2024 11:54 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व भैयादूज प्रदेश भर में श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

दीपावली के पंचपर्व की कड़ी में आज भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व भैयादूज प्रदेश भर में श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस विषेश पर्व पर मथुरा में भाई और बहन के एक साथ यमुना नदी में डुबकी लगाने की प्राचीन परम्परा है। इसे लेकर मथुरा में देश के विभिन्न कोनों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। भाई और बहन ब्रह्म मुहूर्त से ही यमुना नदी में डुबकी लगा कर एक दूसरे के लिये मंगल कामना कर रहे हैं। इस पर्व को यहां यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता है। 

प्रदेश की जेलों में भी आज भैया दूज के पर्व का दृश्य देखने को मिलेगा। जेलों में बंद पुरुषों को उनकी बहनें भैया दूज के अवसर पर तिलक लगा सकेंगी। वहीं जो महिलाएं जेल में बंद है, उन्हें भी अपने भाइयों को तिलक लगाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।