अप्रैल 16, 2024 9:04 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड के कुछ भागों और उत्तर प्रदेश में चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
वहीं मौसम विभाग ने तेज़ गर्मी और धूप के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। परामर्श के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में लू का प्रकोप अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से इससे बचने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला