जुलाई 27, 2025 5:47 अपराह्न

printer

उत्तरी केरल के चार जिलों में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी

केरल में राज्य के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा जारी है लेकिन उसकी तीव्रता में कमी आई है। आज उत्तरी केरल के चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पथानामथिट्टा जिले में भारी बारिश के कारण एक सौ पांच मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।