मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 2, 2024 5:44 अपराह्न

printer

उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम में राहत और बचाव अभियान जारी

उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी राहत और बचाव अभियान जारी है। केदारनाथ पैदल मार्ग से अब चार हजार से ज्यादा लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। भारतीय सेना के चिनूक और एमआई-17 हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू अभियान को और तेजी से संपादित किया जा रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों से प्रशासन ने एनडीआरफ, एसडीआरफ और पुलिस की मदद से लगभग तीन हजार तीन सौ लोगों को पैदल मार्ग से सोनप्रयाग पहुंचाया है, जबकि सात सौ से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है। भीमबली और लिनचोली से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट कर शेरसी और गुप्तकाशी पहुंचाया जा रहा है। यहां अभी भी करीब पांच सौ तीर्थयात्री फंसे हैं।
वर्षा और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है।
केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग के विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों के परिजनों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। मोबाइल नम्बर 7 5 7 9 2 5 7 5 7 2 और लैंडलाइन नम्बर 0 1 3 6 4 2 3 3 3 8 7 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।