उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित जिलों में स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी हैं। राहत और बचाव अधिकारी सामान्य स्थिति बहाली के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कल तेज बारिश में पाँच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं। रुद्रप्रयाग की बसुकेदार तहसील में, तेज वर्षा के बाद कल से 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाया गया है।
इस बीच, पांच अगस्त को धराली में विनाशकारी भूस्खलन के 25 दिन बाद, उत्तरकाशी और हर्षिल के बीच गंगोत्री राजमार्ग यातायात के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आज तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।