प्रदेश में हर वर्ष दो सितंबर को बुग्याल संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में हिमालय संरक्षण सप्ताह के पहले दिन बुग्यालों के संरक्षण के लिए आयोजित संगोष्ठी में एक वीडियो संदेश के माध्यम से की।
उन्होंने कहा कि हिमालय भावी पीढ़ियों के लिए हिमालय की सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। बुग्यालों का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।