मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 4, 2025 9:55 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड में महिलाओं की आय बढ़ाएगी जल सखी योजना

राज्य की ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए जल्द ही “जल सखी योजना” शुरू की जाएगी। इसके तहत पेयजल आपूर्ति, बिल वितरण, वसूली और रखरखाव का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। देहरादून के गढ़ी कैंट में आयोजित रक्षाबंधन समारोह 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। महिलाओं की सुरक्षा और उनके उन्नयन को अपनी प्राथमिकता बताते हुए श्री धामी ने कहा कि प्रदेश की कोई भी बहन या बेटी परेशानी होने पर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क कर सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाए गए।
रक्षाबंधन समारोह 2025 को संबोधित करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ अब सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।
श्री शेखावत ने बताया कि उत्तराखंड के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों की महिलाओं के हस्तशिल्प उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का काम किया गया है।