अक्टूबर 11, 2024 7:55 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जायेंगे

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 2 नवंबर को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जांएगे। मां गंगा की डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भगवती मंदिर मारकंडे के पास करेगी और 3 नवंबर को देवी गंगा की अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में विराजमान हो जाएगी।

 

तीर्थ प्रोहित महेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री के कपाट अभिजीत मूहूर्त में बारह बजकर चौदह मिनट पर बंद किए जांएगे। वही, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 3 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे।

 

यमुनोत्री धाम के रावल आशीष उनियाल ने बताया कि 3 नवंबर को सोमेश्वर देवता की डोली के साथ मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव के लिए रवाना होगी, जहां शीतकाल में मां यमुना के दर्शन किये जा सकेंगे।