उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) अब विभिन्न विभागों को परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। संस्थान की सेवाएं बाजार की दरों से लगभग आधी होंगी। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएलएमएमसी के जरिए भूस्खलन प्रबंधन, जल वैज्ञानिक सर्वेक्षण और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इसका उद्देश्य राज्य में भूस्खलन के प्रभावों को कम करना और विभिन्न विभागों को सस्ती और विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करना है।
Site Admin | दिसम्बर 28, 2024 1:48 अपराह्न
उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र विभिन्न विभागों को परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा
