ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर शहर में जमा कूड़े के पहाड़ को पूरी तरह से हटा लिया गया है। इस स्थान पर नब्बे के दशक से कूड़ा डाला जाता रहा। नगर निगम ने कड़ी मेहनत के बाद पूरा कूड़ा हटा लिया गया है। इस कूड़े का निस्तारण राष्ट्रीय हरित न्याधिकरण- एनजीटी के मानकों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से हुआ है। वर्तमान में ट्रंचिंग ग्राउंड में मिट्टी भरान का काम तेजी से चल रहा है।
गौरतलब है कि शहर में हर दिन 120 टन कूड़ा निकलता है, जिसकी रिसाइकलिंग के लिए नया वेस्ट प्लांट लगाने के लिए नगर निगम ने उपयुक्त स्थान चयनित कर रहा है।