अगस्त 24, 2024 7:01 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों में मरम्मत का कार्य जल्द मनरेगा और अन्य योजनाओं से किया जाएगा

टिहरी जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गांवों में क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत का कार्य जल्द मनरेगा और अन्य योजनाओं से किया जाएगा। जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
 
गौरतलब है कि 21 अगस्त को जिले के भिलंगना विकास खंड के जखन्याली, मुयाल गांव, तोली, कोट, जखाणा समेत एक दर्जन गांवों में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ था।