मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 17, 2025 2:10 अपराह्न

printer

उत्तराखंड के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ी सफलता, देवप्रयाग में सौड़ से जनासु तक बन रही भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग आर-पार हुई

उत्तराखंड में बन रही भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग सफलतापूर्वक आर-पार हो गई है। यह सुरंग 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना का हिस्सा है और इसकी लंबाई 14 दशमलव पांच-सात किलोमीटर है, जो देवप्रयाग में सौड़ से जनासु तक बनी है।
 
 
सुरंग के ब्रेक थ्रू होने के अवसर पर कल केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुरंग स्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। रेल मंत्री ने इसे उत्तराखंड के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों और श्रमिकों को बधाई दी।
 
 
गौरतलब है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का लगभग 105 किलोमीटर हिस्सा सुरंग से होकर गुजरेगा, जिसमें सोलह सुरंग होंगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ऋषिकेश से कर्णप्रयाग का सफर सात घंटे से घटकर दो घंटे का रह जाएगा। इससे दूरस्थ इलाकों तक हर मौसम में पहुंच आसान होगी और पर्यटन व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
 
 
 वहीं, उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग को भी सफलतापूर्वक आर-पार किया जा चुका है। यह सुरंग गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच की दूरी 25 किलोमीटर तक कम कर देगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की बचत होगी। इस सुरंग की लंबाई लगभग साढे चार किलोमीटर है।
यह सुरंग वर्ष 2023 में चर्चा में आई थी, जब इस सुरंग के भीतर का एक हिस्सा ढहने से 41 मजदूर अंदर फंस गए थे और उन्हें 17 दिन के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला