विज्ञान के क्षेत्र में राज्य की जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये हर साल ’जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान को आवश्कता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। देहरादून के ओ.एन.जी.सी स्टेडियम, कौलागढ़ में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित आदि गौरव महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की।
महोत्सव को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि यह कार्यक्रम जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिलाएगा और गैर जनजातीय समुदाय को भी जनजातीय समाज की कला औरं संस्कृति की विशेषताओं से अवगत कराएगा।
मुख्यमंत्री ने आदि गौरव महोत्सव में विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी संस्कृति को जाना। देशभर से हिस्सा ले रहे विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति की। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया, औरं जनजातीय समाज के लोक नृत्य में भी सम्मलित हुए।