उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में सेब उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। इस घाटी के उपला टकनौर के आठ गांवों में सेब का उत्पादन इस बार अच्छा रहा है। घाटी के सुखी गांव, झाला, जसपुर, पुराली, बगोड़ी, हर्षिल, मुखाब और धरालीमें करीब दस हजार मीट्रिक टन सेब उत्पादन होने की संभावना है। उत्पादक इन दिनों ग्रेडिंग के लिए सेबों की छंटाई करने में जुटे हुए हैं।
हर्षिल घाटी में रॉयल डिलीशियस, रेड डिलिशियस और गोल्डन डिलिशियस प्रजाति के सेब की पैदावर होती है। इस प्रजाति की मांग पूरे देश में है। काश्तकार मोहन सिंह राणा का कहना है कि सेब का उत्पादन अच्छा होने से बागवानों को दाम भी अच्छा मिलने की संभावना