उच्च शिक्षा और पॉलिटेक्निक संस्थानों के इक्कीस शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि चयनित शिक्षक पॉलिटेक्निक, राज्य विश्वविद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों के हैं। चयन शिक्षक के प्रदर्शन, जैसे शिक्षण-अधिगम प्रभावशीलता, जनसंपर्क गतिविधियाँ, अनुसंधान और नवाचार, प्रायोजित अनुसंधान तथा संकाय विकास कार्यक्रमों के आधार पर किया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उच्च शिक्षा और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अनुकरणीय शिक्षकों और संकाय सदस्यों को प्रदान किया जाता है।
Site Admin | अगस्त 26, 2025 7:47 अपराह्न
उच्च शिक्षा और पॉलिटेक्निक संस्थानों के इक्कीस शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है
