ईरान में कई हफ्तों तक चले तीव्र सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बाद अब शांति के हालत दिख रहे है। पिछले दिनों में, भारी सैन्य तैनाती, सामूहिक गिरफ्तारियों और लंबे समय तक इंटरनेट बंद रखने सहित व्यापक सुरक्षा कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन की गतिविधियां स्पष्ट रूप से कम हो गई हैं।हालांकि तेहरान और तब्रीज़ जैसे बड़े शहरों के निवासियों का कहना है कि एक तरह से कर्फ्यू लगा हुआ है, और सुरक्षा बल सड़कों पर गश्त कर रहे हैं ताकि लोग इकट्ठा न हो सकें।
मानवाधिकार समूहों का अनुमान है कि इस महीने की शुरुआत में हुई सामूहिक गोलीबारी में 2000 से 12000 लोग मारे गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा हत्याएं जारी रहने पर संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी के बाद तनाव बढ़ गया था।
सऊदी अरब और कतर सहित अमरीकी सहयोगियों ने संभावित हमले को टालने के लिए वाशिंगटन के साथ गहन वार्ता की। विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा शांति के बावजूद, ईरान की गहरी आर्थिक समस्याएं अभी भी अनसुलझी हैं, जिससे अशांति के मूल कारण बने हुए हैं।