मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 2, 2025 7:00 पूर्वाह्न

printer

ईरान के उप विदेशमंत्री माजिद तख्‍त रावंची आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर

ईरान के उप विदेशमंत्री माजिद तख्‍त रावंची आज से भारत की दो दिन की यात्रा पर होंगे। इस दौरान वे, आज और कल, नई दिल्‍ली में ईरान-भारत राजनीतिक परामर्श के 19वें दौर की बैठक में भाग लेंगे। भारत और ईरान के बीच दीर्घकालिक ऐतिहासिक संबंध रहे हैं जो सांस्‍कृतिक और आर्थिक संबंधों के आधार पर सुदृढ़ हुए हैं।

 

वर्ष 2003 में दोनों देशों के बीच महत्‍वपूर्ण साझेदारी समझौते से इन संबंधों को औपचारिक स्वरूप मिला। यह साझेदारी विशेष रूप से ऊर्जा और व्‍यापार क्षेत्र में विकसित हुई और वर्ष 2022-23 में द्विपक्षीय व्‍यापार साढ़े 17 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला