इस्लामाबाद में इस वर्ष के पहले छह महीनों में महिलाओं के साथ हिंसा के 373 मामले दर्ज किए गए। लेकिन इन मामलों में एक भी व्यक्ति दोषी साबित नही हुआ।
सतत सामाजिक विकास संगठन- एस.एस.डी.ओ. ने पाकिस्तान की राजधानी में महिलाओं के साथ हिंसा पर अपने नवीनतम तथ्य-पत्र में कहा है कि महिलाओं के साथ हिंसा के सैकड़ों दर्ज मामलों के बावजूद एक भी व्यक्ति को दोषी नही ठहराया गया।
यह साक्ष्यों के प्रबंधन, पीड़ितों की सुरक्षा और न्याय प्रणाली में अधिकारियों की विफलता को दर्शाता है। एस.एस.डी.ओ. के कार्यकारी निदेशक सैयद कौसर अब्बास ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जनवरी से जून के दौरान दर्ज मामलों पर तत्काल न्याय सुधार और जवाबदेही की माँग की। महिलाओं के साथ हिंसा के कुल मामलों में 309 बलात्कार और अपहरण से संबंधित हैं, जो कुल मामलों का लगभग 83 प्रतिशत है।