अक्टूबर 5, 2024 6:04 अपराह्न | Israel

printer

इस्रायल के एक हमले में आज सुबह उत्‍तरी लेबनान के त्रिपोली शहर को निशाना बनाया गया  

 

इस्रायल के एक हमले में आज सुबह उत्‍तरी लेबनान के त्रिपोली शहर को निशाना बनाया गया। इस्रायल और लेबनान में जारी तनाव के बीच यह पहली बार है जब इस शहर को निशाना बनाया गया है। दक्षिणी लेबनान में इस्रायली बलों का जमीनी हमले के प्रयास करने के कारण बेरूत के उपनगरों में सिलसिलेवार बमबारी की गई है। इस कारण क्षेत्र में तनाव में वृद्धि हो रही है।

    इस्रायल ने लेबनान पर हवाई हमलों में वृद्धि की है। इस्रायल-लेबनान सीमा के पार अभियान का विस्‍तार करते हुए इस्रायल ने हिज्‍बुल्‍लाह के साथ सीमित गोलीबारी भी की है। हाल की बमबारी में दक्षिणी बेरूत में हिज्‍बुल्‍लाह के गढ को निशाना बनाया गया है। इस्रायल ने हिज्‍बुल्‍लाह के खुफिया मुख्‍यालय पर हमले करने का दावा किया है। इस्रायल का कहना है कि उसने सैयद हसन नसरल्‍लाह सहित इस गुट के नेतृत्‍व के प्रमुख सदस्‍यों का सफाया कर दिया है। लेबनान की सरकार ने बताया कि इस संघर्ष के कारण 12 लाख लोग विस्‍थापित हो चुके हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला